इन घरेलू नुस्खों से आसानी से हटाएं मस्से |
- twiter
- insta

मस्सों पर फ़्लॉस बांधने से वहां तक रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता, इससे मस्से सूखने लगते हैं। आप पाएंगे कि उनका रंग भी बदल जाता है। कुछ दिनों बाद वे सूखकर गिर जाते हैं।

कटा हुआ आलू मस्सों पर लगाने से बड़ा फ़ायदा होता है। आलू को काटें और तुरंत उसकी फांक मस्सों पर रगड़ें। दिन में 3 से 4 बार ऐसा करने से मस्से सूखकर गिरने लगते हैं।

बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को मस्सों पर लगाएं। सुबह धो लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से यह नुस्ख़ा आज़माकर इसका लाभ ख़ुद ही देखें। अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

थोड़ा-सा ऐप्पल साइडर विनेगर कॉटन बॉल पर लगाकर, दिन में तीन बार मस्सों पर लगाएं। कुछ हफ़्तों में मस्से ग़ायब हो जाएंगे। खट्टे सेब का जूस भी मस्सों पर काफ़ी प्रभावी होता है।

अलसी के बीजों को पीस लें। उसके बाद इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं। इस मिक्सचर को मस्से पर लगाएं। 4-5 दिनों में आपको परिणाम दिखाई देगा।