हिंदी न्यूज़ ⁄ जोक्स ⁄ सामान्य चुटकुले पति: क्या देख रही हो?

- समोसे में लड़की का बाल देखकर पप्पू बोला…
पप्पू: भइया तुम्हारे समोसे में लड़की का बाल है।
समोसे वाला: तो 10 रुपए में क्या पूरी लड़की निकलेगी?
2. पप्पू बाल कटवाने गया…
नाई ने पूछा: बाल छोटे करने हैं क्या?
पप्पू: भाई, बड़े कर सकते हो तो वही कर दो।
3. पति: क्या देख रही हो?
पत्नी: कुकिंग शो।
पति: दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी: आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।
4. पप्पू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में यह सवाल पूछा गया…
सवाल: कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?
पप्पू का जवाब: बेसन के पकौड़े।
5. पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी…
लड़की बोली: ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू : आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।
6. राजू के हाथ में नया फोन देखकर…
उसका दोस्त बोला: ये नया फोन कब खरीदा?
राजू: नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त: गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
एडमिन: अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।
7. बैंक मैनेजर: कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू: लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर: देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू: ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
8. एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
कंजूस: इस बार सिर्फ लड्डू
शेख: अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है।
9. एक लड़का बस में बैठी एक लड़की को घूरकर देख रहा था।
लड़की: तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
लड़का: है, इसीलिए तो देख रहा हूं।
लड़की: तो क्यों देख रहे हो?
लड़का: मेरी बहन को भाभी चाहिए।
10. एक गांव का लड़का जो दिल्ली नौकरी करने गया,
अपने गांव वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:
पता है जितनी भीड़ दिल्ली;वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां गांव में तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।