हिंदी न्यूज़ ⁄ बॉलीवुड न्यूज़ एक्ट्रेस Shah Rukh Khan ने प्रियंका चोपड़ा को

Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan. Photo- Instagram

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में करियर शुरू किया था। प्रियंका का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में सर्कुलेट हो रहा है जिसमें शाह रुख़ ख़ान प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं और एक्ट्रेस का जवाब बेहद दिलचस्प है।

 प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर प्रियंका ने फ़िल्म इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन का एलान किया था।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में करियर शुरू किया था और बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकारों के साथ फ़िल्में कीं। अब प्रियंका का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें शाह रुख़ ख़ान प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं और एक्ट्रेस का जवाब बेहद दिलचस्प है।

क्रिकेटर, बिज़नेसमैन, सुपरस्टार में किससे करेंगी शादी?

यह वीडियो 2000 में हुए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का है, जिसमे शाह रुख़ ख़ान ज्यूरी के सदस्य थे। फिटलुक मैगज़ीन के इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में शाह रुख़ प्रियंका से पूछते हैं- अगर उनके सामने शादी करने के लिए अज़हर भाई की तरह एक क्रिकेटर हो, जो आपको दुनिया घुमा सकता है और आपको गौरवान्वित कर सकता है, या एक बिज़नेसमैन हो, जिसका नाम लेना मुश्किल हो या मेरी तरह एक हिंदी फ़िल्म स्टार हो, जिसके पास इससे बेहतर करने के लिए कुछ नहीं है, तो इससे अतिरंजित सवाल के लिए आपका जवाब क्या होगा?

प्रियंका ने स्पोर्ट्समैन को चुना

इस सवाल के जवाब में प्रियंका मुस्कुराते हुए कहती हैं- इन तीन बेहद मुश्किल च्वाइसेज में से मैं इंडियन स्पोर्ट्समैन को चुनूंगी, क्योंकि जब मैं घर लौटूंगी या वो घर लौटेगा, तो मैं उसे सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहूंगी और उससे कहूंगी कि मुझे तुम पर उतना ही गर्व है, जितना पूरा भारत करता है। यह अलग बात है कि प्रियंका ने वास्तविक जीवन में निक जोनस के रूप में एक फ़िल्म कलाकार और सिंगर को अपना हमसफ़र चुना। बाद में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाया था।

शाह रुख़ के साथ कीं इतनी फ़िल्में

प्रियंका ने 2003 में अंदाज़ फ़िल्म से अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शाह रुख़ के साथ उन्होंने 2006 की फ़िल्म डॉन में पहली बार काम किया था। उन्होंने शाह रुख़ की होम प्रोडक्शन फ़िल्मों ओम शांति ओम और बिल्लू के गानों में स्पेशल एपीयरेंस भी दिया था। शाह रुख़ और प्रियंका की आख़िरी फ़िल्म डॉन 2 है, जो 2011 में आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *