आदित्यनाथ ने कहा- बंगाल में होगी भाजपा की जीत, समाज का हर वर्ग बदलाव चाहता, कांग्रेस के पतन का कारण राहुल |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी बुद्धि से तो कुछ कहते नहीं हैं। उधार की बुद्धि विवेक नहीं देती। लिहाजा वह अपनी पार्टी के पतन का कारण बन रहे हैं।

आदित्यनाथ ने कहा- राहुल गांधी की विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में
आदित्यनाथ ने कहा, ‘जब वह दक्षिण (भारत) में होते हैं तो उत्तर की आलोचना करते हैं और जब उत्तर में होते हैं तो दक्षिण की आलोचना करते हैं।’ याद दिला दें कि राहुल गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी से लड़ा था और अमेठी सीट पर वह भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल जब विदेश में होते हैं तो देश की आलोचना भी करते हैं, जिस व्यक्ति की ऐसी प्रकृति है तो उसकी विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में है।